RSSB Exam Calendar 2026: Rajasthan All Exams Dates
RSSB Exam Calendar 2026 released! Check Rajasthan RSSB exams date, notification, exam schedule & latest updates.
RSSB Exam Calendar 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा 5 जनवरी 2026 को RSSSB एग्जाम कैलेंडर 2026 जारी किया गया है। इस परीक्षा कैलेंडर में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के द्वारा आयोजित होने वाले आगामी 5 भर्ती परीक्षा की तिथियां घोषित की है। बोर्ड द्वारा अन्य भर्ती परीक्षाओं की परीक्षा तिथि भी जल्द घोषित की जाएगी। वर्ष 2026 की CET परीक्षा की तिथि पहले बोर्ड द्वारा जारी की जा चुकी है। बोर्ड द्वारा वर्ष 2026 की प्रथम परीक्षा रीट मुख्य परीक्षा होगी जो 17 जनवरी से 21 जनवरी के बीच आयोजित होने जा रही है। इसके प्रवेश पत्र जल्द ही बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाईट पर जारी किया जाएगा।
RSSB Exam Calendar 2026 Highlight
| Board | Rajasthan Staff Selection Board (RSSB) |
| Article | RSSB Exam Calendar 2026 |
| Exam Calendar Release On | 5 January 2026 |
| Type of Exam | CET & Non CET |
| Total Exam | 5 |
| Exam Mode | Offline |
| Official Website | rssb.rajasthan.gov.in |
RSSB Exam Calendar 2026 Latest Information
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने वर्ष 2026 की भर्ती परीक्षाओं को लेकर एग्जाम कैलेंडर जारी कर दिया है। बोर्ड की ओर से यह कैलेंडर 5 जनवरी 2026 को जारी किया गया है। बोर्ड ने 5 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित की गई हैं, जबकि शेष परीक्षाओं की डेट्स जल्द ही अलग से जारी की जाएंगी।
जारी परीक्षा कैलेंडर के अनुसार राजस्थान कृषि पर्यवेक्षक भर्ती परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल 2026, शनिवार को किया जाएगा। वहीं प्रयोगशाला सहायक की परीक्षा 9 मई 2026 (शनिवार) को आयोजित होगी। इसके अगले दिन प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक (विज्ञान) परीक्षा 10 मई 2026 (रविवार) को संपन्न कराई जाएगी।
इसके अलावा राजस्थान पर्यवेक्षक महिला भर्ती परीक्षा 18 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। वहीं राजस्थान वनपाल भर्ती परीक्षा, जो CET 12वीं लेवल के आधार पर होगी, उसका आयोजन 28 जून 2026 को प्रस्तावित है।
| S.N. | Exam Name | CET / Non CET | Exam Date |
|---|---|---|---|
| 1. | कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | Non CET | 18.04.2026 (शनिवार) |
| 2. | प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (भूगोल)–2026 | Non CET | 09.05.2026 (शनिवार) |
| 3. | प्रयोगशाला सहायक एवं कनिष्ठ प्रयोगशाला सहायक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा (विज्ञान)–2026 | Non CET | 10.05.2026 (रविवार) |
| 4. | पर्यवेक्षक महिला सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | CET (Graduation) | 18.06.2026 (गुरुवार) |
| 5. | वनपाल सीधी भर्ती परीक्षा–2026 | CET (SR. SEC.) | 28.06.2026 (रविवार) |
How to Dawnload RSSB Exam Calendar 2026
RSSB एग्जाम कैलेंडर 2026 राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी किया गया है। उम्मीदवार वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। एग्जाम कैलेंडर डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए प्रक्रिया का अनुसरण करे -
- राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) की ऑफिशियल वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “News Notification” या “Latest Updates” सेक्शन देखें
- यहां आपको Exam Calendar 2026 से संबंधित लिंक दिखाई देगा।
- “RSSB Exam Calendar 2026” लिंक पर क्लिक करें
- लिंक पर क्लिक करते ही एग्जाम कैलेंडर PDF फॉर्मेट में खुल जाएगा।
- PDF खुलने के बाद ऊपर दिए गए Download / Save आइकन पर क्लिक करके इसे सेव कर लें।
नोट - रीट मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र Download करने के लिए यहाँ क्लिक करे।
What's Your Reaction?