सरकारी नौकरी पाने के ज्योतिष उपाय: इन ग्रहों से बनता है सरकारी नौकरी योग

सरकारी नौकरी पाने के ज्योतिष उपाय क्या हैं? जानिए कुंडली में सरकारी नौकरी योग, कौन से ग्रह मजबूत होने चाहिए और सरकारी नौकरी पाने के आसान उपाय।

Mar 5, 2026 - 15:03
Mar 5, 2026 - 15:18
 0  8
सरकारी नौकरी पाने के ज्योतिष उपाय: इन ग्रहों से बनता है सरकारी नौकरी योग

आज की भागदौड़ में हर इंसान सरकारी नौकरी पाना चाहता है , लेकिन सरकारी नौकरी सरलता से नहीं मिलती है। इसके लिए काफी मेहनत व लग्न की आवश्यकता होती है। कोई कोई इंसान रात दिन एक करके मेहनत करने के बावजूद सरकारी नौकरी नहीं मिलती है। वो इंसान एक या दो नंबर से या प्रतियोगी परीक्षा के बहुत नजदीक आने के बाद रह जाता है या उनका सिलेक्शन वैटिंग मे लगा देता है। इस तरह होने से परीक्षार्थी बहुत मानसिक रूप से अस्थिर रह जाता है। इस तरह परीक्षार्थी को परीक्षा मे सफलता नहीं मिलने पर ग्रह दोष के साथ देवी देवताओ का स्मरण करना जरूरी है। इससे आपको मानसिक तनाव को कम करने के साथ आत्मविश्वास मे बढ़ोतरी होती है। जिससे अभ्यर्थी को पढ़ाई मे मन लगने के साथ स्मरण शक्ति व एकाग्र शक्ति का विकास होता है। 

सरकारी नौकरी के लिए किन किन देवताओ का स्मरण करना चाहिए -

सरकारी नौकारी पाने के लिए सबसे पहले सूर्य ग्रह को मजबूत करना चाहिए। सूर्य ग्रह पिता का प्रतीक होता है। पिता के साथ मधुरता रखनी चाहिए। हर रोज सूर्य भगवान को जल अर्पित करना चाहिए। 

1. भगवान गणेश: ज्ञान और बुद्धि के देवता, भगवान गणेश को सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए पूजा जाता है।

2. माँ सरस्वती: शिक्षा और ज्ञान की देवी, माँ सरस्वती को सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए पूजा जाता है।

3. भगवान शिव: सफलता और विजय के देवता, भगवान शिव को सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए पूजा जाता है।

4. भगवान विष्णु: पालनहार और रक्षक, भगवान विष्णु को सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए पूजा जाता है।

5. सूर्य देव: ऊर्जा और जीवन शक्ति के देवता, सूर्य देव को सरकारी नौकरी प्राप्ति के लिए पूजा जाता है।

इन देवी-देवताओं की पूजा करने के अलावा, आपको अपनी योग्यता पर भी ध्यान देना चाहिए।

सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए:

शिक्षा: सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक योग्यता प्राप्त करें।
परीक्षा: सरकारी नौकरी की परीक्षाओं के लिए तैयारी करें।
कौशल: सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक कौशल विकसित करें।
अनुभव: सरकारी नौकरी के लिए आवश्यक अनुभव प्राप्त करें।
सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत और लगन आवश्यक है।

सरकारी नौकरी पाने के अचूक उपाय 

यदि आप सरकारी नौकरी पाने के लिए लाख कोशिश कर दी फिर भी सरकारी नौकरी प्राप्त नहीं कर पाए तो मै आपको एक ऐसा उपाय देने जा रहा हूँ जो आपके जीवन को बदल देंगे। इस उपाय को भगवान के साथ विश्वास रखना जरूरी है। बिना विश्वास इस उपाय को करने से कोई लाभ प्राप्त नहीं होगा। हम किसी से तर्क नहीं करना चाहता हूँ विश्वास के साथ किया उपाय 100% आपको सफलता देगा । ये मै कह सकता हूँ। 

आपको एक तांबे का लोटा नया हो , घर पर पुराना या लाया हुआ लोटा नहीं होना चाहिए। ये तांबे का लोटा सोमवार को लाना होगा। 

इस लोटे को मंगलवार के दिन 11 सिक्के घर पर ही डालकर इसमे गेहूं से पूरा भर दे। मन ही मन अपने इष्ट देव का ध्यान करे। 

फिर इस लोटे को गेहूं व सिक्के सहित लेकर हनुमान जी मंदिर मे जाना होगा। 

हनुमानजी के मंदिर मे जाकर पूजा पाठ करने के बाद इस लोटे से 9 गेहूं के साबुत दाने निकालना होगा। 

इन साबुत दानों को आप हमेशा पास रखे जैसे पर्स , मोबाईल के पीछे कवर मे या अपनी जेब मे किसी भी कागज मे रख सकते हो। 

फिर हर मंगलवार या पूजा करते वक्त इन दानों को पूजा स्थल पर रखे। 

ये उपाय तब तक करे जब तक आपको सफलता या आपके मनचाहे कार्य नहीं बन जाए। उपाय करने वालों को एक महीने मे सफलता अर्जित होती देखि गई है इसलिए आप भी विश्वास के साथ इस उपाय को करे। 

भगवान बालाजी की कृपया से आपको जल्द से जल्द सफलता मिल जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow